Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाई कोर्ट ने जारी की प्रोग्रामर और डीईओ के पदों पर भर्ती, जल्दी करें
Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bombay High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को...
इतने पदों पर होनी है भर्ती
बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 76 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 50 पद डेटा एंट्री ऑपरेटर और 26 पद सॉफ्टवेयर प्रोगामर के लिए है। यह भर्ती बॉम्बे हाई कोर्ट और इसके नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए है। उम्मीदारों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
इस तारीख तक कर लें आवेदन
बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।