फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar SHS Community Health Officer recruitment for 4500 posts, apply link here shs.bihar.gov.in

Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर निकली भर्ती, जुलाई से करें आवेदन

Wed, 19 Jun 2024 02:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 19 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने आज राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। इस भर्ती अभियान से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar SHS Community Health Officer recruitment for 4500 posts, apply link here shs.bihar.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने आज 19 जून, 2024 को राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों  (CHO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जल्द ही उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट- shs.bihar.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।  

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि से 21 जुलाई, 2024 है।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डीग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा 
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 47 वर्ष बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। जिसमें, ईबीसी के 1345 पद, ईबीसी (महिला) के 331 पद, बीसी के 702 पद, बीसी (महिला) के 259 पद, एससी के 1279 पद, एससी (महिला) के 230 पद, एसटी के 95 पद, एसटी (महिला) के 36 पद, ईडब्ल्यूएस के 145 और ईडब्ल्यूएस (महिला) के 78 पद शामिल हैं। 

वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इसमें से 32,000 रुपये प्रति माह निश्चित पारिश्रमिक के रूप में स्वीकार्य हैं और शेष 8,000 रुपये प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में भुगतान किए जाने हैं।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर साक्षात्कार और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार शॉर्टलिस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने दावों की वैधता साबित करनी होगी।

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • अंत में फॉर्म जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed