फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar PSC 71st Prelims Answer Key Out: Check Your Answers Here

BPSC 71st Answer Key: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 19 Sep 2025 04:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 19 Sep 2025 04:15 PM IST
सार

BPSC 71st Answer Key 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं CCE प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए सीधे लिंक से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar PSC 71st Prelims Answer Key Out: Check Your Answers Here
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSC 71st Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 13 सितंबर 2025 को आयोजित 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) प्रीलिम्स की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी आंसर-की से सही उत्तरों की जांच कर अपने अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।

विज्ञापन


बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद जिन प्रश्नों के उत्तरों से उम्मीदवार असहमत हैं, वे 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न और उसके प्रमाण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन


13 सितंबर को हुई परीक्षा

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 13 सितंबर 2025 को पूरे राज्य में आयोजित हुई। इस परीक्षा के लिए 37 जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न हुई, जबकि परीक्षार्थियों के लिए सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य था।

बीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1298 सरकारी पदों को भरा जाएगा। इनमें वरिष्ठ उप समाहर्ता (Senior Deputy Collector), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी स्तर के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

Trending Videos

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Answer Key - 71st Combined Competitive (Prelims) Examination" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने प्रश्नपत्र सेट (A, B, C, D) के अनुसार लिंक चुनें।
  • पीडीएफ फाइल खुलेगी - इसे डाउनलोड कर लें।
  • अब अपने उत्तरों को आंसर-की से मिलाकर अनुमानित अंक निकालें।

डाउनलोड करें उत्तरकुंजी
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed