फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Special Branch Constable Result 2026 Out: 83 Selected, Category-Wise Cut-Off Marks

सीएसबीसी बिहार पुलिस: विशेष शाखा सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, कितनों का हुआ चयन? देखें श्रेणीवार कटऑफ

Fri, 09 Oct 2026 06:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 06:59 PM IST
सार

केंद्रीय चयन पर्षद ने स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। पर्षद ने बताया कि भर्ती के अगले की चरण, दस्तावेज सत्यापन का आयोजन अक्तूबर में ही किया जाएगा। जानें कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ और दस्तावेज सत्यापन किस तारीख से शुरू होगा...
 

विज्ञापन
Bihar Police Special Branch Constable Result 2026 Out: 83 Selected, Category-Wise Cut-Off Marks
Bihar Police Special Branch Constable Result - फोटो : AI Generated

विस्तार

बिहार पुलिस की विशेष शाखा में सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 83 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों में 52 पुरुष और 31 महिलाएं शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया था। यह आरक्षण आरक्षित और अनारक्षित, दोनों श्रेणियों में लागू था।
विज्ञापन


उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, महिलाओं के लिए निर्धारित आरक्षण के सभी पद भर गए हैं। इसलिए महिला आरक्षण के तहत कोई रिक्त पद अगली भर्ती के लिए आगे नहीं ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार पुलिस विशेष शाखा भर्ती की श्रेणीवार कटऑफ कितनी रही?

अंतिम परिणाम के साथ अलग-अलग श्रेणियों के लिए चयनित अंतिम अभ्यर्थी के प्राप्तांक और जन्मतिथि का विवरण भी दिया गया है। कटऑफ से यह समझने में मदद मिलती है कि संबंधित श्रेणी में अंतिम चयन किस अंक पर हुआ।

पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ

श्रेणी

कटऑफ अंक

अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

अनारक्षित

156.75

4 मई 2003

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

151.50

31 मार्च 2005

अनुसूचित जाति

140.50

1 अप्रैल 2000

अनुसूचित जनजाति

147.25

11 नवंबर 2000

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

154.75

28 जून 2001

पिछड़ा वर्ग

155.50

12 जून 2001

 

 

महिला अभ्यर्थियों की कटऑफ

श्रेणी

कटऑफ अंक

अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

अनारक्षित

138.50

18 जून 2003

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

134.25

15 दिसंबर 2001

अनुसूचित जाति

102.75

22 जनवरी 1999

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

135.00

17 नवंबर 2003

पिछड़ा वर्ग

134.25

8 दिसंबर 2002

पिछड़े वर्ग की महिलाएं

134.25

19 दिसंबर 1998


स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों की कटऑफ कितनी रही?
इस विशेष श्रेणी में चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ का विवरण इस प्रकार है।

 

श्रेणी

कटऑफ अंक

अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

125.75

18 अक्तूबर 2003

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

130.75

18 अगस्त 2003


यहां दिए गए अंक संबंधित श्रेणी और चयन की स्थिति के अनुसार हैं। इन्हें सभी श्रेणियों के लिए लागू एक समान कटऑफ नहीं माना जाना चाहिए।

समान अंक होने पर किसे प्राथमिकता मिली?

यदि कटऑफ पर दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल अंक समान थे, तो चयन के लिए जन्मतिथि को आधार बनाया गया। ऐसे मामलों में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई। इसलिए केवल प्राप्तांक ही नहीं, बल्कि जन्मतिथि भी कुछ मामलों में अंतिम चयन तय करने में महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed