फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police SI Vacancy 2025: Selection Process, Eligibility, Salary and Complete Details here

Bihar Police SI Jobs: बिहार में सब इंस्पेक्टर बनने का है सपना? जानिए कैसे होगा सेलेक्शन; इतना मिलेगा वेतन

Wed, 24 Sep 2025 01:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

BPSSC SI: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 1799 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपका भी सपना बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का है तो आइए जानते हैं कि इस भर्ती में आपका चयन कैसे होगा, योग्यता क्या है और वेतन कितना मिलेगा...

विज्ञापन
Bihar Police SI Vacancy 2025: Selection Process, Eligibility, Salary and Complete Details here
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने कुल 1,799 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से 614 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अगर आपका भी सपना बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का है तो आइए जानते हैं कि इस भर्ती में आपका चयन कैसे होगा, योग्यता क्या है और वेतन कितना मिलेगा...
विज्ञापन

 

पात्रता मानदंड 

उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है और उसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह योग्यता 01 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए।

उम्र सीमा अनारक्षित श्रेणियों के लिए सामान्यतः 20 से 37 वर्ष के बीच है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है। जो उम्मीदवार इन मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

कैसे होगा सिलेक्शन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और इसमें जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, गणित और रीजनिंग जैसे विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।  प्रारम्भिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें 100 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा।

इसके बाद मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें डिस्क्रिप्टिव और ऑब्जेक्टिव दोनों प्रकार के पेपर होंगे। अंतिम चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। पहला शारीरिक मानक परीक्षण (PST) है, जिसमें उम्मीदवार की ऊंचाई, छाती (विस्तारित और अविस्तारित) और वजन को मापा जाता है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और छाती 81-86 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी है और छाती का मानदंड लागू नहीं होता।

दूसरा भाग शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) है, जिसमें दौड़ने, कूदने और शॉट पुट के माध्यम से शारीरिक सहनशक्ति और कौशल का परीक्षण किया जाता है। पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़, 4 फीट ऊंची कूद, 12 फीट लंबी कूद, 16 पाउंड गोला फेंक और 16 फीट गेंद फेंक पूरी करनी होती है। महिलाओं के लिए यह मानक 6 मिनट में 1 किमी दौड़, 3 फीट ऊंची कूद, 9 फीट लंबी कूद, 12 पाउंड गोला फेंक और 10 फीट गेंद फेंक निर्धारित है।
 

सब इंस्पेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

BPSSC के लेवल-6 पे मैट्रिक्स के तहत सब इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी ₹35,400 से शुरू होती है, जो 5 साल बाद ₹41,000-43,000 तक बढ़ सकती है। इन-हैंड सैलरी लगभग ₹49,000-54,000 प्रति माह होती है, जिसमें DA, HRA, TA, मेडिकल बेनिफिट्स, यूनिफॉर्म अलाउंस, राशन मनी और सिटी ट्रांसपोर्ट एड शामिल हैं। सालाना पैकेज ₹4.25 लाख से ₹13.5 लाख तक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed