फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Recruitment 2025: Bihar Police Announces 19,800+ Constable Vacancies, check details here

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस में निकली कांस्टेबल की बंपर नौकरियां, 19800+ पदों पर होगी भर्ती

Tue, 11 Mar 2025 02:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के 19800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Police Recruitment 2025: Bihar Police Announces 19,800+ Constable Vacancies, check details here
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है।

शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी।

विज्ञापन

उम्र सीमा और छूट का प्रावधान

उम्मीदवारों की उम्र की गणना मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।

  • सामान्य वर्ग (गैर-आरक्षित) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) को 2 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 27 वर्ष होगी।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) को 3 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग (पुरुष एवं महिला) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सभी आरक्षित वर्ग के गृहरक्षकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

 

श्रेणीवार पदों का विवरण

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 19,838 पदों को भरा जाएगा। इसमें 7,935 पद अनारक्षित के लिए उपलब्ध हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,983, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,174, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,571, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,381 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 6,717 पद और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 397 पद आरक्षित किए गए हैं।

वेतनमान इस प्रकार है:

इस भर्ती के तहत चयनित सिपाहियों को लेवल-3 (21,700 – 69,100) वेतनमान दिया जाएगा। पदों को आरक्षण कोटे के अनुसार विभाजित किया गया है। यह भर्ती बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों के लिए की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed