फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar police fireman recruitment 2021 apply online here and preparation tips

बिहार : फायरमैन पुलिस में निकलीं 2380 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन और तैयारी

Sun, 14 Mar 2021 02:06 PM IST
देवेश शर्मा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 14 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar police fireman recruitment 2021 apply online here and preparation tips
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Bihar fireman police 2021 Exam: आज के समय में पुलिस विभाग में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है क्योंकि यहां एक अच्छी सैलरी तो मिलती ही है इसके साथ-साथ आपको रूतबा और सम्मान भी मिलता है। ऐसे युवा जो जोखिम और जंग को हमेशा मात देने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का साहस रखते हैं आज हम उन्हीं युवाओं के लिए एक  बेहतर करियर विकल्प  की जानकारी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के लिए  2380 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो बिहार पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे युवा बिहार फायरमैन पुलिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 24 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 रखी गई है। ऐसे  में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.csbc.bih.nic.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या है आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता 

अगर आप बिहार फायरमैन पुलिस के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो-

आपको  किसी भी बोर्ड से दिनांक 01.08.2020 तक 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

अथवा

बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

अथवा

बिहार संस्कृत राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण पत्र होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अथवा

राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता हो।

 

शारीरिक मापदण्ड क्या होना चाहिए?

वर्ग ऊंचाई  
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए न्यूनतम 165 cm
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 160 cm
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 cm
सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 cm
 
सीना (सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
वर्ग बिना फुलाए फुलाकर
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 81 cm न्यूनतम 86 cm
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 81 cm न्यूनतम 86 cm
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम  79 cm न्यूनतम 84 cm
 
महिला उम्मीदवारों के लिए सीना माप नहीं होगी लेकिन महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक रखा गया है।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
Bihar fireman police 2021 के लिए दो चयन प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा करने का प्रावधान रखा गया है। जिसके लिए पहले  चरण में 100 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। जिसमें अभ्यर्थी को सफल होने के लिए कम से कम 30% अंक लाने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को पीईटी/पीएसटी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जिसमें शारीरिक मापदंड को पूरा करते हुए उम्मीदवारों को दौड़, ऊँची कूद, और गोला फेंक जैसी परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए आप केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।


लिखित परीक्षा के लिए किन सब्जेक्ट की करनी होगी तैयारी?
अगर आप बिहार फायरमैन पुलिस भर्ती 2021 में सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किन विषयों की बेहतर तैयारी करनी होगी यह जानकारी कर लेना बेहद जरूरी है। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आपको हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, और सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित प्रश्नों की अच्छी तैयारी करनी चाहिए।

यदि आप बिहार फायरमैन पुलिस भर्ती 2021 में सफल होने के लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो फ्री डेमो फार्म के लिए आज ही इस लिंक https://www.safalta.com/demo-registration को क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें या फिर इस लिंक के माध्यम से हमारे सफलता ऐप http://bit.ly/safaltaapp डाउनलोड करें। जहां आपको मिलती हैं 120 घंटे से भी अधिक की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेज, 50 से भी ज्यादा पीडीएफ स्टडी मटेरियल जो बनाते हैं आपकी तैयारी को और भी बेहतर, साथ ही एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग सेशन और बहुत कुछ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed