फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Constable PET Admit Card 2021 Released CSBC Sarkari Exam

CSBC Bihar Police Admit Card: सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी

Wed, 05 Jan 2022 02:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

Bihar Police Constable PET Admit Card 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बुधवार, पांच जनवरी, 2022 को बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Police Constable PET Admit Card 2021 Released CSBC Sarkari Exam
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

CSBC Bihar Police PET Admit Card 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बुधवार, पांच जनवरी, 2022 को बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। CSBC भर्ती अभियान कुल 8,415 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीएचसी और आरडीसी ने निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

विज्ञापन

28 जनवरी को आयोजित की जाएगी बिहार कॉन्स्टेबल दक्षता परीक्षा

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी यानी शारीरिेक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी, 2022 से आयोजित की जाएगी। मार्च में आयोजित कॉन्स्टेबल परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र आदि के बारे में विवरण एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Hijab Controversy: यहां कक्षाओं में हिजाब के विरोध में पहना जा रहा भगवा गमछा, छात्रों ने बढ़ाई कॉलेज प्रबंधन की मुश्किलें

ऐसी है बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल की चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल चयन में एक लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। अब इसके बाद लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और पीईटी/ पीएसटी के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार को अपने पंजीकरण / रोल नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। 

यह भी पढ़ें : UPSC CAPF Result 2020: यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ 2020 का परिणाम, 187 सहायक कमांडेंट नियुक्त

सीएसबीसी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, बिहार पुलिस टैब के तहत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण/ रोल नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।


यह भी पढ़ें : NEET UG Counselling: जल्द शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed