फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF Result 2020 Declared on upsc.gov.in Assistant Commandants Sarkari Result 187 candidates appointed

UPSC CAPF Result 2020: यूपीएससी ने जारी किया सीएपीएफ 2020 का परिणाम, 187 सहायक कमांडेंट नियुक्त

Wed, 05 Jan 2022 12:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 12:11 PM IST
सार

UPSC CAPF Result 2020 Assistant Commandants Sarkari Result is released and is available on upsc.gov.in 187 candidates appointed (सरकारी रिजल्ट):

विज्ञापन
UPSC CAPF Result 2020 Declared on upsc.gov.in Assistant Commandants Sarkari Result 187 candidates appointed
Central Armed Police Forces - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

UPSC CAPF Result 2020 Assistant Commandants: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 2020 का परिणाम बुधवार, 05 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया है। 187 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट के पद के लिए आवेदन किया था, वे upsc.gov.in पर परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ने 210 रिक्तियों पर सफल रहे 187 अभ्यर्थियों की नियुक्ति दी है।

विज्ञापन

 

दिसंबर 2020 में परीक्षा तो दिसंबर 2021 में साक्षात्कार हुए

UPSC CAPF 2020 परीक्षा 20 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार 24 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किए गए थे। UPSC CAPF 2020 के परिणाम के अनुसार, सामान्य श्रेणी के 59 आवेदकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, EWS श्रेणी के 20 आवेदकों ने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 35 और 18 आवेदकों ने क्रमशः परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CAPF 2020 सरकारी रिजल्ट : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मिली नियुक्ति

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर नियुक्त किया गया है। यूपीएससी ने 63 अनुशंसित उम्मीदवारों की दावेदारी को अंतरिम रखा है और परिणाम पीडीएफ में इनके रोल नंबर का उल्लेख किया है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें UPSC CAPF 2020 रिजल्ट 

  1. आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूपीएससी सीएपीएफ 2020 रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  3. एक नया पीडीएफ खुलेगा।
  4. मेरिट आधारित परिणाम सूची देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए परिणाम सहेजें।

वरीयता के अनुसार किया जाएगा सेवाओं का आवंटन

विभिन्न सैन्य सेवाओं में नियुक्ति सरकार द्वारा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएगी और परीक्षा के नियमों में निहित सभी निर्धारित पात्रता शर्तों/प्रावधानों और सत्यापन को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के अधीन आवंटन, जहां कहीं भी देय हो, संतोषजनक ढंग से पूरा किया जाएगा। आवंटन परिणाम नोटिस में यूपीएससी ने उल्लेख किया है कि विभिन्न सेवाओं के लिए उम्मीदवारों द्वारा दी गई योग्यता और उम्मीदवारों द्वारा दी गई सेवाओं की वरीयता के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed