Bihar Police Constable: लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? जानें चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल
Bihar Police 2025 Selection Process: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं और आगे की चयन प्रक्रिया क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 19,838 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। अब लाखों उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करेंगे, वही फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य होंगे। इसलिए लिखित परीक्षा में सफल होना आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 16 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि लिखित परीक्षा में सफलता के लिए कितने अंक जरूरी होंगे। आइए विस्तार से जानें...
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने आवश्यक हैं। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी को कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य होगा, जो उम्मीदवार इस न्यूनतम अंक प्राप्ति में असफल रहेंगे, उन्हें आगे की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
CSBS Bihar Police: लिखित के बाद PET परीक्षा, 50 अंक की दौड़ और 25-25 के दो टेस्ट; हर चरण में पास होना अनिवार्य
Bihar Police Constable Selection Process: कैसे होगा चयन?
- लिखित परीक्षा (Written Exam): भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जो कुल 100 अंकों की होती है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेज़ी और हिंदी के प्रश्न शामिल होते हैं। उम्मीदवारों के पास कम से कम 30% अंक होना जरूरी है
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET): लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही PET के लिए बुलाया जाता है। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य शारीरिक परीक्षण शामिल होते हैं। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मापदंड होते हैं।
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST): इसमें ऊंचाई, वजन और छाती के मापदंड को देखा जाता है। निर्धारित मापदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण में जाते हैं।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): पीईटी और पीएसटी पास करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाती है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार अगले चरण में बढ़ता है।
- अंतिम चयन (Final Selection): लिखित परीक्षा, PET/PST, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाती है। इस सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाता है।