फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Admit Card 2025: CSBC Constable admit card for July 20 exam out, download link here

Bihar Police: 20 जुलाई की परीक्षा के लिए बिहार कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

Sun, 13 Jul 2025 01:23 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 13 Jul 2025 01:23 PM IST
सार

Bihar Police Admit Card 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 20 जुलाई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड सीएसबीसी ने जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Police Admit Card 2025: CSBC Constable admit card for July 20 exam out, download link here
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Police Admit Card 2025: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने 20 जुलाई 2025 को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट कर लें। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 19838 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा।  

विज्ञापन

इस तारीख से पहले डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

सीएसबीसी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार इसे 20 जुलाई की सुबह 10:30 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हर परीक्षा तिथि के लिए प्रवेश पत्र अलग-अलग दिन जारी किए जाएंगे। 

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां

यह भर्ती परीक्षा कुल छह दिनों में आयोजित की जाएगी। 16 जुलाई (बुधवार), 20 जुलाई (रविवार), 23 जुलाई (बुधवार), 27 जुलाई (रविवार), 30 जुलाई (बुधवार) और 3 अगस्त (रविवार) 2025 को। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी-अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार समय पर एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

चरणवार एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि और समय

 
परीक्षा तिथि डाउनलोड प्रारंभ तिथि एवं समय डाउनलोड समाप्ति तिथि एवं समय
16.07.2025 (बुधवार) 09.07.2025, 00:00 बजे 16.07.2025, 10:30 बजे
20.07.2025 (रविवार) 13.07.2025, 00:00 बजे 20.07.2025, 10:30 बजे
23.07.2025 (बुधवार) 16.07.2025, 00:00 बजे 23.07.2025, 10:30 बजे
27.07.2025 (रविवार) 20.07.2025, 00:00 बजे 27.07.2025, 10:30 बजे
30.07.2025 (बुधवार) 23.07.2025, 00:00 बजे 30.07.2025, 10:30 बजे
03.08.2025 (रविवार) 27.07.2025, 00:00 बजे 03.08.2025, 10:30 बजे

एडमिट कार्ड में दर्ज होंगी ये जानकारियां

जारी किए गए ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उसका स्पष्ट प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के दिन अपने साथ अनिवार्य रूप से लेकर जाएँ। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed