{"_id":"67a845da519ec7a5a50eacdf","slug":"bihar-nyaya-mitra-recruitment-2025-for-2436-posts-apply-without-application-fee-check-details-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Nyaya Mitra Bharti: बिहार ग्राम कचहरी में न्याय मित्र की निकली ढेरों नौकरियां, बिना शुल्क के करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Nyaya Mitra Bharti: बिहार ग्राम कचहरी में न्याय मित्र की निकली ढेरों नौकरियां, बिना शुल्क के करें आवेदन
Sun, 09 Feb 2025 12:27 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:27 PM IST
सार
Bihar Nyay Mitra Bharti 2025: पंचायती राज विभाग, बिहार ने बिहार न्याय मित्र ग्राम कचहरी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अभियान के माध्यम से 2400 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में जो उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं, वे विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025: बिहार के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2436 पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है।
विज्ञापन
Trending Videos
महत्वपूर्ण तिथियां
| क्र. | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | आवेदन प्रारंभ | 01/02/2025 |
| 2 | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15/02/2025 |
| 3 | फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 15/02/2025 |
| 4 | परीक्षा तिथि / मेरिट सूची | निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार |
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए बिहार का डोमिसाइल होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु (Minimum Age) 25 वर्ष और अधिकतम आयु (Maximum Age) 65 साल निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें शामिल होने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले stat.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर Bihar Panchayati Raj Department Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर आप खुद को पंजीकृत करें और एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।