फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Home Guard Vacancy 2025 Registration last date 16 April for 15000 posts; Apply at onlinebhg.bihar.gov.in

Home Guard Vacancy Bihar: बिहार में 12वीं पास के लिए होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती; कल बंद होगी आवेदन विंडो

Tue, 15 Apr 2025 08:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। हालांकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
Bihar Home Guard Vacancy 2025 Registration last date 16 April for 15000 posts; Apply at onlinebhg.bihar.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है, लेकिन बहुत जल्द बंद होने वाली है। होम गार्ड कॉर्प और अग्निशमन सेवा, बिहार 16 अप्रैल, 2025 को बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Home Guard Vacancy: 37 जिलों में 15,000 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड के 15,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा और राज्य के 37 जिलों (अरवल जिला, पुलिस जिला नौगछिया और बगहा जिला को छोड़कर) को कवर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी औऱ 16 अप्रैल, 2025 को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Home Guard Vacancy Eligibility: पात्रता मापदंड

  • अभ्यर्थी बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। 1 जनवरी 2025 तक सभी श्रेणियों में पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी ने 01 जनवरी, 2025 तक उच्चतर माध्यमिक (इंटरमीडिएट/इंटरमीडिएट) अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
विज्ञापन

Bihar Home Guard Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

गैर-आरक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर/पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

How to Apply for Bihar Home Guard Bharti: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in. पर जाएं।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण हो जाने पर खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed