Bihar CSBC: बिहार सीएसबीसी निषेध कॉन्स्टेबल परीक्षा अक्तूबर में होगी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
Bihar CSBC Prohibition Constable Exam: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar CSBC Prohibition Constable Exam: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर परीक्षा अधिसूचना देख सकते हैं। CSBC निषेध कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022, रविवार, 16 अक्तूबर को एक ही पाली में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
30 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र
प्रवेश पत्र 30 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य निषेध कॉन्स्टेबल के कुल 76 पदों को भरना है। बिहार केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की ओर से निषेध कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। उल्लेखनीय यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर, 2022 को थी और अब परीक्षा भी जल्द होने वाली है।
Bihar CSBC निषेध कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर टैब निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती विभाग पर जाएं। -
इसके बाद प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अब उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर करें। -
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसके प्रिंट आउट ले लें।
CSBC Constable Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से जारी की गई निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो फेज में किया जाएगा - पहला लिखित परीक्षा और दूसरा शारीरिक परीक्षा के माध्यम से। निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।