CHO Recruitment: बिहार में सीएचओ के 4500 पदों पर भर्ती, सैलरी 40000; नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार में नर्सिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। कुल 4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। चयनित होने पर 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) ने राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। कुल 4500 रिक्तियों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 21 नवंबर, 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- shs.bihar.gov.in. पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
Bihar CHO Vacancy: रिक्ति विवण
इस भर्ती अभियान के तहत अनुबंध के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- सामान्य- 979
- इडब्लूएस- 245
- एससी- 1243
- एसटी-55
- ईबीसी-1170
- बीसी-640
- डब्लूबीसी-160
Bihar CHO Recruitment: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इसमें से 32,000 रुपये प्रति माह निश्चित पारिश्रमिक के रूप में स्वीकार्य हैं और शेष 8,000 रुपये प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में भुगतान किए जाने हैं।
Bihar CHO Eligibility: पात्रता मानदंड
आवेदक के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान में बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक वर्ष 2024 से स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स सीसीएच का छह महीने का सर्टिफिकेट होना चाहिए या बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 6 महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Bihar CHO Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
Bihar CHO Recruitment: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जाएं।
- इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- अंत में फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।