{"_id":"61bb097ddca3a87f272b9dfb","slug":"big-change-in-the-exam-pattern-of-lekhpal-recruitment-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के एग्जाम पैटर्न में हुआ है बड़ा बदलाव, सिलेबस के बारे में ये जरूरी बात जान लें आप","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के एग्जाम पैटर्न में हुआ है बड़ा बदलाव, सिलेबस के बारे में ये जरूरी बात जान लें आप
Thu, 16 Dec 2021 03:10 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:10 PM IST
सार
लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSCने इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSSSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। UPSSSCने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख तो नहीं घोषित की है,लेकिन इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं,तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदलाव :
राज्य में लेखपाल के 7882पदों पर होने वाली भर्ती का एग्जाम पैटर्न पिछली लेखपाल भर्ती से थोड़ा बदल गया है। दरअसल लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा अब 80के बदले 100 नंबर की होगी। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। वहीं, अगर इसके सिलेबस की बात करें तो इसमें कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस सिलेबस के हिसाब से पूछे जाएंगे प्रश्न :
लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के हिंदी सेक्शन में अभ्यर्थियों से समास,पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संसोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित,अनेकार्थी शब्द जैसे टॉपिक्स से और सामान्य ज्ञान सेक्शन में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की समायिक घटनायें, भारत का इतिहास,भूगोल, राजव्यवस्था,तथा अंतराष्ट्रीय भूगोल जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम विकास, ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबन्धन, ग्राम विकास शोध प्रणालियाँ, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाऐं,ग्रामीण समाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार जैसे टॉपिक्स से एवं मैथ्स सेक्शन में अंकगणित एवं सांख्यकी,बीजगणित और रेखागणित के विभिन्न टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन