BHU Teaching Vacancy: बीएचयू में निकलीं स्कूल टीचिंग के पदों पर नौकरियां, वेतन 78,800 तक; जानें रिक्तियां
BHU School Teaching Vacancy 2025: बीएचयू ने स्कूल टीचिंग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU School Teaching Vacancy 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने स्कूल टीचिंग पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक BHU भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2026 है, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 3 पद प्रधानाचार्य के, 9 पद पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) के, 36 पद टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के और 7 पद पीआरटी (प्राथमिक शिक्षक) के हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रधानाचार्य बनने के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक, बी.एड की डिग्री और सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल या पीजीटी के रूप में अनुभव होना चाहिए। पीजीटी बनने के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (50%) या आरसीई से एकीकृत एम.एससी और बी.एड होना जरूरी है। टीजीटी पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में स्नातक (50%) या आरसीई और बी.एड होना चाहिए, साथ ही सीटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है।पीआरटी बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 12वीं में 50% अंक है, इसके साथ ही डी.एल.एड, बी.एल.एड या विशेष शिक्षा में डिप्लोमा और सीटीईटी पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
प्रधानाचार्य के लिए आयु सीमा 35 से 55 वर्ष है। पीजीटी पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, टीजीटी के लिए अधिकतम 35 वर्ष और पीआरटी के लिए अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है।आयु में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। इसका लाभ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
BHU स्कूल टीचिंग पदों के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार की योग्यता और आवेदन की समीक्षा के बाद, आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है (पाठ्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा)। इसके बाद प्रस्तुति और साक्षात्कार लिया जाएगा। अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, और उसके बाद ही नियुक्ति सुनिश्चित होगी।वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार मासिक वेतन मिलेगा। प्रिंसिपल के लिए वेतन 78,800 रुपये (स्तर 12), पीजीटी के लिए 47,600 रुपये (स्तर 8), टीजीटी के लिए 44,900 रुपये (स्तर 7) और पीआरटी के लिए 35,400 रुपये (स्तर 6) निर्धारित है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सभी पात्र उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी मिलेंगे।इस तरह से करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं और पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकरण क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
- स्कैन की हुई तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- यदि आप यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के हैं तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसे डाउनलोड कर लें।
आवेदन पत्र को स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर भेजें: रजिस्ट्रार, भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी - 221005 हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2026 है।