फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BHU is the first choice of students in PG courses-safalta

CUET 2022: UG कोर्सेस के लिए DU तो PG कोर्सेस में BHU है छात्रों की पहली पसंद

Sat, 13 Aug 2022 04:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 13 Aug 2022 04:59 PM IST
सार

CUET यूजी में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों की सबसे पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी है।तकरीबन 6.63 लाख छात्रों ने CUET के जरिये दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
BHU is the first choice of students in PG courses-safalta
CUET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन (UG) तथा पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस (PG) में एडमिशन के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन किया जा रहा है। CUET यूजी के लिए परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हुई थी। जबकि CUET पीजी की शुरुआत एक सितंबर 2022 से होगी और यह परीक्षा 11 सितंबर तक चलेगी। CUET यूजी और पीजी, इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं से जुड़े अपडेट्स के लिए इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
CUET सिलेबस
   
CUET एग्जाम डेट     
CUET बेस्ट बुक्स     
CUET मार्किंग स्कीम 

यूजी कोर्सेस के लिए DU है छात्रों की पहली पसंद :

CUET यूजी में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों की सबसे पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET यूजी में हिस्सा लेने वाले छात्रों ने सबसे अधिक इसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 6.63 लाख छात्रों ने CUET के जरिये दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। वहीं दूसरे स्थान पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) है और CUET यूजी के जरिये BHU में प्रवेश के लिए 4.34 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। CUET यूजी के मार्क्स के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।

विज्ञापन

पीजी कोर्सेस के लिए BHU है पहली पसंद :

CUET यूजी के लिए जहाँ DU छात्रों की पहली पसंद रही है वहीं CUET पीजी में हिस्सा लेने वाले छात्रों ने सबसे अधिक BHU में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। दरअसल CUET पीजी के जरिये BHU में एडमिशन के लिए 3.53 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं छात्रों की संख्या के हिसाब से दूसरे स्थान पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ है और इसमें एडमिशन के लिए 3.24 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि CUET पीजी के आधार पर छात्रों को 66 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed