{"_id":"6ae054306953bd8b7700c425","slug":"india-a-miss-victory-as-bad-light-forces-draw-against-new-zealand-a-despite-nine-wickets-falling-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड-ए पर किस्मत मेहरबान: 9 विकेट गिर चुके थे, फिर क्यों रोक दिया गया खेल? जुरेल की इंडिया-ए जीत से चूकी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
न्यूजीलैंड-ए पर किस्मत मेहरबान: 9 विकेट गिर चुके थे, फिर क्यों रोक दिया गया खेल? जुरेल की इंडिया-ए जीत से चूकी
Tue, 27 Oct 2026 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:06 PM IST
सार
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट खराब रोशनी के कारण ड्रॉ हो गया। 313 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए ने 187 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन भारत को जीत के लिए जरूरी आखिरी विकेट नहीं मिला। देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में 199 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों पारियों में नाकाम रहे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड-ए बनाम भारत-ए
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट खराब रोशनी की वजह से ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। खराब रोशनी की वजह से जिस समय मैच रोका गया, उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए था। न्यूजीलैंड-ए को जीत के लिए 313 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में चौथे दिन कीवियों ने अपनी दूसरी पारी में 187 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। मैच में करीब एक घंटे का समय बाकी थी, लेकिन मैच को खराब रोशनी की वजह से रोकना पड़ा और अंत में ड्रॉ के रूप में समाप्त हो गया। भारतीय टीम को खराब रोशनी का नुकसान हुआ। हाथ में आई जीत फिसल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
खराब रोशनी ने रोका खेल
- फोटो : Twitter
भारत और न्यूजीलैंड की पहली पारी
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड-ए के कप्तान रीस मारियू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने अपनी पहली पारी में महज 113 रन बनाए थे। यश राठौड़ ने 44 रन की पारी खेली। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड-ए की ओर से साइमन कीन ने पांच और जैक गिब्सन ने तीन विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड-ए की पहली पारी 317 रन पर समाप्त हुई थी। कप्तान मारियू ने 76 रन, कर्टिस हीफी ने 44 रन और डीन फॉक्स क्रॉफ्ट ने 51 रन की पारी खेली। क्रिश्चियन क्लार्क ने 42 रन बनाए। भारत-ए की ओर से अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप को दो विकेट मिले।

भारत और न्यूजीलैंड की दूसरी पारी
न्यूजीलैंड-ए को पहली पारी के आधार पर 204 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 516 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल दोहरे शतक से चूक गए। पडिक्कल 248 गेंद में 24 चौके और तीन छक्के की मदद से 199 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साई सुदर्शन 91 रन बनाकर आउट हुए। यश राठौड़ ने 66 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन, कंबोज ने 23 रन, नबी ने 38 रन और आकाश ने 25 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से गिब्सन ने तीन विकेट लिए, जबकि क्लार्क को दो विकेट मिले। 313 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कर्टिस हीफी और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। डीन 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर विकेटों की झड़ी लग गई। हालांकि, आखिर में खराब रोशनी ने कीवियों को बचा लिया। हीफी 90 रन बनाकर नाबाद रहे।

यशस्वी और राहुल
- फोटो : BCCI Twitter
यशस्वी और राहुल रहे फ्लॉप
भारत के लिए चिंता की बात यह रही कि स्टार बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी दोनों ही पारियों में फ्लॉप रही। जायसवाल ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में पांच रन बनाए, जबकि राहुल ने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में चार रन बनाए। राहुल और जायसवाल को ही भारतीय सीनियर टीम के लिए भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत करनी है।