फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHEL Trainee recruitment 2023 know how to apply at bhel.com

BHEL Recruitment 2023 : बीएचईएल में निकली भर्ती, जानें योग्यता-आवेदन का तरीका

Tue, 24 Oct 2023 12:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 24 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

BHEL Trainee Recruitment 2023: बीएचईएल में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।

विज्ञापन
BHEL Trainee recruitment 2023 know how to apply at bhel.com
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BHEL Trainee Recruitment 2023: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में ट्रेनी पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएचईएल में ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

BHEL Recruitment रिक्तियों का विवरण

बीएचईएल भर्ती का यह अभियान संगठन में 75 ट्रेनी पदों को भरेगा। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सुपरवाइजर (सिविल) : 30 पद

  • सुपरवाइजर (मैकेनिकल) : 30 पद

  • सुपरवाइजर (एचआर) : 15 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

BHEL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • सुपरवाइजर ट्रेनी (सिविल) के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

  • सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल) के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

  • सुपरवाइजर ट्रेनी (एचआर) के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए या डिप्लोमा (एचआर) होना चाहिए।

विज्ञापन

BHEL Recruitment चयन प्रक्रिया

बीएचईएल में सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के परिणाम के आधार पर होगा।

BHEL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।

  • होम पेज पर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  • करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।

  • ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।

  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed