BFUHS 2025: स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी; पांच अक्तूबर को एग्जाम; 406 पदों पर होगा चयन
BFUHS Exam Admit Card: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 5 अक्तूबर को आयोजित होगी, जिसमें कुल 406 पदों के लिए चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BFUHS Staff Nurse Admit Card 2025: पंजाब स्थित बाबा फरिद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में कुल 406 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड bfuhs.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे आवेदन आईडी और आधार नंबर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स 2025 प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थल, समय और पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के दिशानिर्देश शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय यह एडमिट कार्ड और वैध सरकारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
5 अक्तूबर को होगी परीक्षा
परीक्षा 5 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तकनीकी समस्या आने पर उम्मीदवार विश्वविद्यालय जाकर या recruitmentbfuhsmedical@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। केवल तकनीकी समस्याओं के संबंध में ही सहायता दी जाएगी।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
परीक्षा दिवस के लिए उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है। सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही परीक्षा शुरू करनी चाहिए। उत्तर-पत्रक में आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया
BFUHS स्टाफ नर्स भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का मूल्यांकन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, अनुभव और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का अधिकतम अंक 90 होंगे। अनुभव के लिए 10 अंक निर्धारित हैं, जिसमें प्रासंगिक कार्य अनुभव के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 1 अंक दिया जाएगा। COVID-19 अवधि (मार्च 2020 से जून 2021) के दौरान किए गए कार्य के लिए 1.5 अंक प्रदान किए जाएंगे। अनुभव के अधिकतम अंक 10 तक ही सीमित होंगे। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in या भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद “Admit Card / Hall Ticket” सेक्शन में क्लिक करें।
- अब “Staff Nurse Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- परीक्षा के दिन के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।