फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Before starting the application process of PET, prepare these important documents-safalta

UPSSSC PET Exam 2022: PET की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले तैयार कर लें ये जरूरी दस्तावेज, वरना नहीं हो सकेगा आवेदन

Wed, 01 Jun 2022 05:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 01 Jun 2022 05:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएससी द्वारा ग्रुप सी के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग ने वर्ष 2021 से PET की शुरुआत की है। साल 2022 का PET 18 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
Before starting the application process of PET, prepare these important documents-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया जून महीने में शुरू हो सकती है। इसके दो माह बाद सितंबर महीने में यहएग्जाम कराया जाएगा। यूपीएसएसएससी के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष पीईटी के लिए 18 सितंबर की तारीख तय है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों अभी से इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने के लिए दस्तावेजों से जुड़ी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि आवेदन फार्म की शुरुआत कब से होगी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है।इसलिए कैंडिडेट्स को यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी 2022 के नोटिफिकेशन जारी किए का इंतजार करना होगा। वहीं, अगर आप आयोग द्वारा कराई जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की मेंस परीक्षा की इन अंतिम दिनों में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता की FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ये डॉक्यूमेंट कर लें तैयार

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट 2022 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदनकरते समय दसवीं की मार्कशीट, व्यक्तिगत पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। इसके अलावा अगर सामान्यवर्ग का कोई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से पिछड़े वाली श्रेणी से आवेदन करना चाहता है तो उसके पास सरकार द्वारा जारी ई. डब्ल्यू.सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होता है। वहीं अगर कोई कैंडिडेट्स अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचितजनजाति श्रेणी से फार्म भरता है तो उनके पास वैध समयसीमा का जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के पास आवेदन के समय स्वयं का मोबाइल नंबर व व्यक्तिगत ई-मेल आई.डी. भी होनी जरूरी है वरना ऑनलाइन फार्म नहीं भरा जा सकता है। हालांकि इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed