फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BECIL Recruitment 2022: Recruitment for these posts of BECIL for 10th and graduation pass candidates, know eligibility

BECIL Recruitment 2022: दसवीं और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए बेसिल में इन पदों पर भर्तियां, जानें पात्रता

Mon, 04 Apr 2022 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 04 Apr 2022 06:08 PM IST
सार

इस भर्ती अभियान के तहत बेसिल लैब अटेंडेंट, कैशियर और सीनियर मैकेनिक सहित अन्य 86 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022: Recruitment for these posts of BECIL for 10th and graduation pass candidates, know eligibility
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BECIL Recruitment 2022:  ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने अपने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के तहत बेसिल लैब अटेंडेंट, कैशियर और सीनियर मैकेनिक सहित अन्य 86 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीवादर 21 अप्रैल, 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर कर सकते हैं।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
  • लैब अटेंडेंट- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/डिप्लोमा पास होना चाहिए।
  • कैशियर- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में डिग्री होनी चाहिए।
  • सीनियर मैकेनिक-  उम्मीदवरों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा पास होना चाहिए।
  • अन्य पद- बेसिल के अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से बीएससी / कक्षा 12वीं / डिप्लोमा पास होना चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या - 86
  • एमटीआर (मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन)- 34 पद 
  • केशियर - 06 
  • सीनियर मैकेनिक - 01
  • तकनीकी सहायक / तकनीशियन - 41 
  • रेडियोग्राफिक तकनीशियन जीआर II - 01
  • लैब अटेंडेंट जीआर II - 03
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
  1. बेसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये के आवदेन शुल्क भुगतान करना होगा साथ ही प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500 रूपये का भुगतान करना होगा।
  2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का अवेदन शुल्क और प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया हैं।

BECIL Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
  • उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर जाएं।
  • (उम्मीदवारों के पास एक वैध ई-मेल आईडी होना आवश्यक है।) 
  • अब होमपेज पर रिलेटेड लिंक सेक्शन में करियर टैब पर क्लिक करें।
  • अब यहां भर्ती से संबंधित ऑनलाइन विज्ञापन का का चयन करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / 10 वीं प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड होने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी हाने पर सभी दस्तावेजों को दी गई ई-मेल आईडी पर ईमेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed