फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BARC Recruitment 2021 Bhabha Atomic Research Center 63 Vacancies today last date

Sarkari Naukri 2021: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कई पदों पर रिक्तियां, आज लास्ट डेट

Mon, 15 Feb 2021 04:09 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 15 Feb 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
BARC Recruitment 2021 Bhabha Atomic Research Center 63 Vacancies today last date
bhabha atomic research centre

BARC Recruitment 2021: डॉ होमी जहांगीर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्स, ड्राइवर, स्टाइपेंडरी ट्रेनी और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक http://barc.gov.in/ पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से 63 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 53 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए और 10  स्टाइपेंडरी ट्रेनी के लिए हैं। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता 
चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी / ई (परमाणु चिकित्सा) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमएस / एमडी या समकक्ष (परमाणु चिकित्सा) होना चाहिए। साथ ही डिग्री पूरी होने के बाद से चार साल का अनुभव होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला

तकनीकी अधिकारी : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ M.Sc. और 50% अंकों के साथ DMRIT / DNMT / DFIT पास होना चाहिए है। इसके अलावा 04 वर्ष की अवधि का कार्यानुभव होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स : उम्मीदवार के पास 12वीं के बाद 03 वर्षीय डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का कोर्स होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदक के पास सेंट्रल / स्टेट नर्सिंग काउंसिल से नर्स का वैध पंजीकरण होना चाहिए, क्योंकि यह अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

वैज्ञानिक सहायक : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ B.Sc. और 60 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी होना जरूरी है। 

विज्ञापन

वाहन चालक : उम्मीदवार के पास एचएससी (कक्षा 12वीं) (विज्ञान के साथ रसायन विज्ञान) या न्यूनतम समकक्ष 50 प्रतिशत अंक के साथ होना चाहिए। वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के साथ एक वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। राज्य सरकार के अग्नि प्रशिक्षण केंद्रों से अग्निशमन (सीसीएफएफ) उपकरण जैसे अग्निशामक उपकरण आदि में सर्टिफिकेट कोर्स जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
यहां ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक है।


यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल
यह भी पढ़ें : CBSE Board Time-Table : दो पारियों में होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, यहां से डाउनलोड करें डेट शीट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed