सारे जहाँ को पता है, इश्क़ बदनाम होता है,
फिर भी जिंदगी तो, इश्क़ का गुलाम होता है।
इश्क़ अंधा है, बहरा है और गूंगा भी है,
गुमसुम, गुमशुदा होकर भी, सरेआम होता है।
इश्क़ अनदेखा, अनछुआ गहरा सागर है,
लहरों का, तूफानों का, रत्नों का गोदाम होता है।
इश्क़ जन्नत है, मन्नत है, इबादत है, इनायत है,
सब कुछ होकर, बर्बादी का इंतजाम होता है।
इश्क़ तेरे चाहने से नहीं होता है ,"समदिल"
दिमाग भी दिल को, रोकने में नाकाम होता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X