फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Maharashtra Officer Scale recruitment last date today apply online at Bankofmaharashtra.in

Bank of Maharashtra Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Tue, 25 Jul 2023 11:02 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

Bank of Maharashtra Vacancy: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) स्केल II और स्केल III के तहत अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज यानी मंगलवार 25 जुलाई 2023 आखिरी दिन है।

विज्ञापन
Bank of Maharashtra Officer Scale recruitment last date today apply online at Bankofmaharashtra.in
Bank of Maharashtra recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) स्केल II और स्केल III के तहत अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज यानी मंगलवार 25 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन न किया हो, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

BoM Recruitment पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सभी सेमेस्टर के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। JAIIB और CAIIB उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान/ बोर्ड से सीए/ सीएमए/ सीएफए जैसी व्यावसायिक योग्यता भी होनी चाहिए।

विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 तक स्केल II के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष और स्केल III के लिए 25 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट भी लागू है।

 

Bank of Maharashtra Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग / ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 118 रुपये है।

 

BoM Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'करियर' टैब पर क्लिक करें।

  • अब 'रिक्रूटमेंट प्रोसेस' पर क्लिक करें और 'करंट ओपनिंग्स' पर जाएं।

  • स्केल II और III प्रोजेक्ट 2023-24 में अधिकारियों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें, फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।

  • भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें
     

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed