Bank Jobs: इस बैंक में क्रेडिट ऑफिसर पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
Bank of Maharashtra Jobs: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Bank of Maharashtra Credit Officers Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से स्केल II और III पदों पर क्रेडिट ऑफिसर रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
Bank of Maharashtra रिक्तियों का विवरण
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में क्रेडिट ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
क्रेडिट ऑफिसर स्केल II: 50 पद
-
क्रेडिट ऑफिसर स्केल III: 50 पद
Bank of Maharashtra आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 100 रुपये है।
उम्मीदवारों को भर्ती एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1:4 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम चयन के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक क्रमशः सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए 50% और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45% होंगे।
Bank of Maharashtra आयुसीमा
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में क्रेडिट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।