फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank Of Maharashtra Bharti BoM Officer Recruitment 2023 Apply Online At Bankofmaharashtra.In

BoM Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की अधिकारी संवर्ग भर्ती शुरू, स्नातकों को मिलेगी नौकरी

Thu, 13 Jul 2023 12:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:22 PM IST
सार

Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए गुरुवार, 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank Of Maharashtra Bharti BoM Officer Recruitment 2023 Apply Online At Bankofmaharashtra.In
Bank of Maharashtra Recruitment 2023 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए गुरुवार, 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। 

विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II के लिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: आवेदन शुल्क

सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग / ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 118 रुपये है।

 

विज्ञापन

Bank of Maharashtra Recruitment: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 तक स्केल II के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष और स्केल III के लिए 25 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट भी लागू है।

 

Bank of Maharashtra Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सभी सेमेस्टर के कुल योग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। JAIIB और CAIIB उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/सरकारी नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान/ बोर्ड से सीए/ सीएमए/ सीएफए जैसी व्यावसायिक योग्यता भी होनी चाहिए।

 

Bank of Maharashtra Recruitment: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार शामिल होने की तारीख से 02 वर्ष के बांड पर हस्ताक्षर करेंगे। चयनित उम्मीदवार 06 महीने की परिवीक्षा अवधि पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed