फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India Recruitment 2026: Application Deadline Extended for 205 Officer, Manager Posts

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: ऑफिसर, मैनेजर समेत कई पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि; अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म ? जानें

Sat, 26 Sep 2026 10:57 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 26 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

बैंक ऑफ इंडिया ने 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले 25 सितंबर तक आवेदन करना था, अब उम्मीदवार 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank of India Recruitment 2026: Application Deadline Extended for 205 Officer, Manager Posts
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 205 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस भर्ती के तहत सिविल इंजीनियर, ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन करने का एक और मौका है।
विज्ञापन

क्या है पदवार शैक्षणिक योग्यता?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
मुख्य प्रबंधक - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; संबंधित तकनीकी प्रमाणपत्र जरूरी
मुख्य प्रबंधक - डिजिटल प्लेटफॉर्म बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; उत्पाद प्रबंधन/एजाइल/पीएमपी आदि का प्रमाणपत्र
मुख्य प्रबंधक - सप्लाई चेन/ट्रेड फाइनेंस टेक्नोलॉजी बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; जावा/पेगा आदि का प्रमाणपत्र
मुख्य प्रबंधक - डिजिटल बैंकिंग संचालन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; भुगतान/साइबर सुरक्षा से जुड़ा प्रमाणपत्र
मुख्य प्रबंधक - आईटी खरीद/अनुबंध बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; पीएमपी/पीजीएमपी/पीएमओ-सीपी प्रमाणपत्र
मुख्य प्रबंधक - सूचना सुरक्षा बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या एमसीए/मास्टर डिग्री; सी-सीआईएसओ/सीआईएसएसपी/सीआईएसएम/सीआईएसए आदि में से एक
मुख्य प्रबंधक - आईटी संबंधित इंजीनियरिंग/एमसीए/एमएससी में न्यूनतम 60% अंक; सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी जरूरी
वरिष्ठ प्रबंधक - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; जावा/रिएक्ट/नोड/पायथन आदि का प्रमाणपत्र
वरिष्ठ प्रबंधक - डिजिटल प्लेटफॉर्म बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; उत्पाद प्रबंधन/एजाइल/पीएमपी/प्रिंस2
वरिष्ठ प्रबंधक - फिनैकल एप्लीकेशन सपोर्ट बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; सीएसएम/पीएमपी/आईटीआईएल/टीओजीएएफ आदि
वरिष्ठ प्रबंधक - अवसंरचना संचालन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; एडब्ल्यूएस/एज्योर/आरएचसीएसए/सीसीएनए/सीसीएनपी आदि
वरिष्ठ प्रबंधक - समाधान एवं तकनीकी वास्तुकला बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; टीओजीएएफ/आर्कीमेट/एडब्ल्यूएस/एज्योर आदि
वरिष्ठ प्रबंधक - डेटा इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; एडब्ल्यूएस/एज्योर/गूगल डेटा इंजीनियरिंग आदि
वरिष्ठ प्रबंधक - एपीआई गवर्नेंस एवं सुरक्षा बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; एपीआई/ओऑथ/ओपनआईडी से जुड़ा प्रमाणपत्र
वरिष्ठ प्रबंधक - देवसेकऑप्स इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; देवसेकऑप्स/सीकेए/सीकेएस आदि
वरिष्ठ प्रबंधक - आईटी खरीद विशेषज्ञ बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; सीआईपीएस/सीपीएसएम/पीएमपी आदि को प्राथमिकता
वरिष्ठ प्रबंधक – डेटाबेस प्रशासन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; ओरेकल/एज्योर/गूगल/एडब्ल्यूएस डेटाबेस प्रमाणपत्र
वरिष्ठ प्रबंधक - आईटी (सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी) संबंधित डिग्री में न्यूनतम 60% अंक; सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी जरूरी
वरिष्ठ प्रबंधक – सूचना सुरक्षा बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या एमसीए/मास्टर डिग्री; सीआईएसएसपी/सीआईएसएम/सीआईएसए/सीईएच
प्रबंधक - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; जावा/एपीआई आदि का ज्ञान
प्रबंधक - बीआरई/एलओएस/निर्णय इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी
प्रबंधक - डिजिटल प्लेटफॉर्म बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; उत्पाद प्रबंधन/पीएमपी/क्लाउड को प्राथमिकता
प्रबंधक - एप्लीकेशन सपोर्ट एवं संचालन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; एसआरई/डेवऑप्स/क्लाउड को प्राथमिकता
प्रबंधक - अवसंरचना संचालन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; आरएचसीएसए/एज्योर/सीसीएनए आदि
प्रबंधक - आईटी सिस्टम प्रशासक बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; आरएचसीएसए या विंडोज सर्वर प्रमाणपत्र
प्रबंधक - प्रदर्शन परीक्षण बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; आईएसटीक्यूबी/एआई-एमएल टेस्टिंग को प्राथमिकता
प्रबंधक - स्वचालन परीक्षण बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; आईएसटीक्यूबी/एआई-एमएल टेस्टिंग को प्राथमिकता
प्रबंधक - आईटी खरीद विशेषज्ञ बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी
प्रबंधक – आईटी परियोजना प्रबंधक बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; पीएमपी/प्रिंस2/एजाइल को प्राथमिकता
प्रबंधक – व्यवसाय विश्लेषण बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; फिनस्ट्रा प्रमाणपत्र जरूरी
डेटा एनालिटिक्स प्रबंधक बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; पावर बीआई/क्लिकसेंस/एडब्ल्यूएस डेटा एनालिटिक्स
प्रबंधक - देवसेकऑप्स इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; देवसेकऑप्स/सीकेए/सीकेएस आदि
प्रबंधक - यूआई/यूएक्स डिजाइन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; यूएक्स/कन्वर्सेशनल यूआई को प्राथमिकता
प्रबंधक - उभरती तकनीक एवं नवाचार बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; ब्लॉकचेन/क्वांटम कंप्यूटिंग आदि
प्रबंधक - समाधान एवं तकनीकी वास्तुकला बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; टीओजीएएफ/आर्कीमेट/क्लाउड आर्किटेक्चर
प्रबंधक - डेटाबेस प्रशासन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; ओसीए/ओसीपी/क्लाउड डेटाबेस
आईटी प्रबंधक (सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी) संबंधित डिग्री में न्यूनतम 60% अंक; सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी जरूरी
सूचना सुरक्षा प्रबंधक बीई/बीटेक/एमटेक या एमसीए/मास्टर डिग्री; सीआईएसएसपी/सीआईएसएम/सीआईएसए/सीईएच
सुरक्षा अधिकारी किसी भी विषय में स्नातक; कंप्यूटर कोर्स या आईटी की जानकारी जरूरी
अग्निशमन अधिकारी फायर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी या समकक्ष; कंप्यूटर कोर्स जरूरी
विधि अधिकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक
अधिकारी - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; जावा/एपीआई को प्राथमिकता
अधिकारी - एप्लीकेशन सपोर्ट एवं संचालन बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; संबंधित प्रमाणपत्र को प्राथमिकता
अधिकारी - डेटा एनालिटिक्स बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; पावर बीआई/गूगल डेटा एनालिटिक्स आदि
अधिकारी - डेटा इंजीनियरिंग बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; एडब्ल्यूएस/इन्फॉर्मेटिका/सीडीएमपी आदि
अधिकारी - गुणवत्ता आश्वासन एवं परीक्षण बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी; आईएसटीक्यूबी/एपीआई टेस्टिंग आदि
सूचना सुरक्षा अधिकारी संबंधित इंजीनियरिंग/एमसीए/मास्टर डिग्री; सीईएच/सीसीएनए/सिक्योरिटी+ आदि
सिविल इंजीनियर सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक, न्यूनतम 60% अंक

कितना मिलेगा वेतन?

बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारियों को उनके पद और ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाता है। जेएमजीएस-I से लेकर एसएमजीएस-IV तक अलग-अलग वेतनमान तय हैं। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये से लेकर 1,02,300 रुपये तक है।

इसके अलावा निर्धारित वेतन वृद्धि के अनुसार समय-समय पर मूल वेतन में बढ़ोतरी होती है। वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल-IV में अधिकारी का मूल वेतन बढ़कर 1,20,940 रुपये तक पहुंच सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed