फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of India Recruitment 2022 last date is 10 may to apply for 600+ posts sarkari naukri

BOI Recruitment 2022: बैंक ऑफ इंडिया में 600 से अधिक पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख 

Tue, 10 May 2022 01:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 10 May 2022 01:57 PM IST
सार

BOI Recruitment 2022: बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन ऑनलाइन परीक्षा, जीडी और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
Bank of India Recruitment 2022 last date is 10 may to apply for 600+ posts sarkari naukri
Bank of India Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BOI Recruitment 2022: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वह इसे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

BOI Recruitment 2022: 594 पदों पर होनी है भर्ती
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती में सामान्य रिक्तियों की संख्या 594 है। वहीं, 102 पद अनुबंध के आधार पर शामिल किए गए हैं। अनुबंध के आधार पर भर्ती की प्रारंभिक अवधि
3 सालों तक के लिए होगी। उम्मीदवारों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में जरूरी योग्यताओं को अच्छी तरह से समझ लें। इसके बाद ही अपना आवेदन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BOI Recruitment 2022: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन ऑनलाइन परीक्षा, जीडी और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 175 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, अन्य वर्गे के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट   bankofindia.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार सबसे पहले जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
  • लॉग इन आईडी बनाने के बाद उम्मीदवार अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed