फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank Of Baroda SO Recruitment 2022 Last Date Near For 226 Posts Apply At Bankofbaroda.In Sarkari Naukri Bank Jobs

Bank Recruitment: सरकारी बैंक की भर्ती में मिलेगी बेहतरीन सैलरी, जल्द ही करना होगा आवेदन

Thu, 07 Jul 2022 04:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

Bank of Baroda SO Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन जारी है।

विज्ञापन
Bank Of Baroda SO Recruitment 2022 Last Date Near For 226 Posts Apply At Bankofbaroda.In Sarkari Naukri Bank Jobs
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। लेकिन यह मौका जल्द खत्म होने जा रहा है, तो जल्दी खबर पढ़िए और फटाफट आवेदन कर दीजिए। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द-जल्द अपना आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (BoB SO) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बैंक भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है। बता दें कि बैंक की नौकरी के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले को सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 325 निर्धारित की गई है। इनमें से 75 रिक्तियां रिलेशनशिप मैनेजर SMG/SIV, 100 रिलेशनशिप मैनेजर MMG/SIII, 100 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SIII और 50 क्रेडिट एनालिस्ट MMG/SII के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा जीडी/ साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

बीओबी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • रिलेशनशिप मैनेजर : ग्रेजुएशन और फायनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या एक वर्ष का डिप्लोमा। 
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SIII) : ग्रेजुएशन और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या CA/CMA/CS/CFA
  • क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/SII) : ग्रेजुएशन और सीए।

BoB SO Recruitment कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Current Opportunities के सेक्शन में जाएं।
  3. अब संबंधित भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अब अपने आवेदन पत्र को भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed