फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Sub-Inspector Recruitment Last Date to apply 21 january Sarkari Naukri 320 Posts

Assam SI Last Date: असम पुलिस एसआई भर्ती के 320 पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 21 Jan 2022 02:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 02:26 PM IST
सार

Assam Police SI Recruitment: पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। असम पुलिस एसआई भर्ती के 320 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है।

विज्ञापन
Assam Police Sub-Inspector Recruitment Last Date to apply 21 january Sarkari Naukri 320 Posts
सरकारी नौकरी 2021 असम पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Assam Police Sub-Inspector Recruitment: पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। असम पुलिस एसआई भर्ती के 320 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम की ओर से सब इंस्पेक्टर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जनवरी, 2022 को देर रात बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार एसएलपीआरबी, असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी। असम पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से वाणिज्य, कला, विज्ञान या किसी समकक्ष स्ट्रीम में स्नातक होना आवश्यक है।

विज्ञापन

पुलिस बल में 320 पदों पर होंगी नियुक्तियां  

एसएलपीआरबी, असम पुलिस एसआई भर्ती के तहत 320 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इन 320 पदों में से 314 पद सब इंस्पेक्टर (एबी) पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए होंगे और छह पद सब इंस्पेक्टर (एबी) महिला के लिए होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर असम, राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले या टीम में रहने वाले खिलाड़ी भी निर्धारित रिक्तियों के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी और पीईटी परीक्षण भी होंगे

एसएलपीआरबी, असम पुलिस की ओर से बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन सभी दृष्टि से सही पाए जाएंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। प्रत्येक श्रेणी के संबंध में पदों की संख्या का केवल पांच गुना संख्या वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) और पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।

 

विज्ञापन

असम पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन का तरीका

  1. उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  2. फिर, ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं; खोजें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. अभी पंजीकरण करें लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और सभी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  5. अंत में, आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  6. कृपया, असम पुलिस एसआई भर्ती 2021 फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का एक प्रिंट आउट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed