फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Constable Recruitment 2024 Notification out know how to apply at slprbassam.in

Assam Police Recruitment 2024: असम में पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होंगी भर्तियां, 01 फरवरी से शुरू होगा आवेदन

Sat, 27 Jan 2024 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 27 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

Assam Police Constable Recruitment 2024: असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इससे संबंधित अधिसूचना जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Assam Police Constable Recruitment 2024 Notification out know how to apply at slprbassam.in
असम पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Assam Police Recruitment 2024: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने कॉन्स्टेबल के 269 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंजीकरण की तिथियां

एसएलपीआरबी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 01 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam Police शैक्षणिक योग्यता- आयुसीमा

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2024 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपना नाम असम में स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कराना होगा।

विज्ञापन

Assam Police Recruitment चयन प्रक्रिया

असम पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) शामिल होगा। पीएसटी/पीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed