फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Police Constable Recruitment 2024 for 269 posts begins at slprbassam.in, link here

Assam Police Constable: असम पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आज से करें पंजीकरण, ये रहा सीधा लिंक

Thu, 01 Feb 2024 12:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

Assam Police Constable Recruitment 2024: असम पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Assam Police Constable Recruitment 2024 for 269 posts begins at slprbassam.in, link here
Assam police - फोटो : Social Media

विस्तार

Assam Police Constable Recruitment 2024: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, एसएलपीआरबी असम ने आज, 1 फरवरी से असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार असम पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर 15 फरवरी तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से असम पुलिस में कॉन्स्टेबल के 269 पद भरे जायेंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुसीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2024 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपना नाम असम में स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कराना होगा।

विज्ञापन

Assam Police Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

असम पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) शामिल होगा। पीएसटी/पीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।

Assam Police Constable Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए मांगे गए सभी विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान (यदि लागू है) करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरतों के लिए पेज डाउनलोड करें और फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed