फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Hold meeting with DCs & SPs to conduct exams for Gr III & IV posts Recruitment

तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी भर्ती : 26 हजार पदों के लिए 14 लाख दावेदार, परीक्षा को लेकर सीएम ने कही ये बात

Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 09:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 14 लाख उम्मीदवारों के 21 अगस्त, 28 अगस्त और 11 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Hold meeting with DCs & SPs to conduct exams for Gr III & IV posts Recruitment
सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम सरकार ने हाल ही में विभिन्न विभागों के तहत करीब 30 हजार तीसरी श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी रिक्ति की भर्ती के लिए सामान्य लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने बुधवार, 17 अगस्त को सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली और उन्हें सुव्यवस्थित इंतजामों को लेकर निर्देशित किया। 

विज्ञापन

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि लगभग 30,000 ग्रेड-3 और ग्रेड-4 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, डीसी और अन्य हितधारकों के साथ एक आभासी बैठक आयोजित की गई। लगभग 14 लाख उम्मीदवारों के 21 अगस्त, 28 अगस्त और 11 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ साझा एसओपी तैयार करने और इनका पालन करने के लिए कहा है। परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने में कोई ढिलाई नहीं होगी। डीसी और एसपी को अराजक तत्वों को परीक्षा में बाधा डालने से रोकने के लिए पूर्व तैयारी रखने के लिए कहा है। इससे पहले, असम सरकार ने ग्रेड 3 और ग्रेड 4 रिक्तियों की भर्ती के लिए आधिकारिक असम सीधी भर्ती 2022 अधिसूचना जारी की थी। सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट पर समूह 4 में 13300+ रिक्तियों और समूह 3 में 13000+ रिक्तियों को जारी किया था।  

विज्ञापन

असम सीधी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 11 अप्रैल, 2022 से सक्रिय कर दिया गया था। इस भर्ती के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या विभिन्न पदों के लिए 26,441 है। उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असम सीधी भर्ती 2022 आवेदन ऑनलाइन लिंक 07 जून, 2022 तक सक्रिय था। विभिन्न प्रकार के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। उच्च डिग्री वाले उम्मीदवार एक से अधिक परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed