फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam APSC CCE 2024 registration begins know how to Apply online at apsc.nic.in

APSC CCE 2024: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 17 Jan 2024 12:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 17 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

APSC CCE 2024: असम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Assam APSC CCE 2024 registration begins know how to Apply online at apsc.nic.in
jobs

विस्तार

APSC CCE 2024: असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की तरफ से 235 रिक्तियों को भरने के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई 2024) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 17 जनवरी 2024  से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

असम लोक सेवा आयोग भर्ती अभियान का लक्ष्य असम सिविल सेवाओं, असम पुलिस सेवाओं और एपीएससी के अन्य विभागों में कुल 235 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

APSC CCE 2024 परीक्षा विवरण

एपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 17 मार्च को आयोजित होने वाली है, जबकि असम सीसीई मुख्य परीक्षा इस साल जून और जुलाई के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। एपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा की तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

विज्ञापन

APSC CCE आवेदन शुल्क

एपीएससी सीसीई 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पूर्व सैनिकों सहित एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

APSC CCE आयु सीमा

असम लोक सेवा आयोग में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed