Army Recruitment 2021: अब अधिक उम्र के अभ्यर्थी भी बन सकेंगे सेना में लेफ्टिनेंट और कर्नल, जानिए क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया
इन दिनों भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट, कर्नल, बनने का अवसर दिया जा रहा है ऐसे में जिन उम्मीदवारों का सेना में शामिल होने का मौका अधूरा रह गया है वे जल्द से जल्द Territorial Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विस्तार
अगर आपका भी सपना भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देख रहे हैं और किन्हीं कारणों की वजह से वो अब तक पूरा नहीं हो सका था तो अब आपके पास अपने उस सपने को पूरा करने का सुनहरा मौका है जिसमें शामिल होकर उम्मीदवार न केवल देश सेवा में ही अपनी हिस्सेदारी दर्ज कर सकते हैं बल्कि 2 लाख रुपये महीने का वेतन भी पा सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों भारतीय सेना की इकाई कही जाने वाली प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में अधिक आयुसीमा के आम नागरिकों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। अगर आपको इस भर्ती के लिए कोई मदद या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है तो आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री कोर्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन प्रारंभ- 20 जुलाई 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 19 अगस्त 2021
परीक्षा तिथि- 26 सितंबर 2021
शैक्षिक योग्यता- किसी भी बोर्ड से 12वीं पास।
आयु सीमा- 18 से 42 वर्ष।
आवेदन शुल्क- 200 रुपये।
कितना मिलेगा मासिक वेतन
लेफ्टिनेंट- लेवल- 10 56,100 - 1,77,500 15500/-
कैप्टन- लेवल 10A 6,13,00 - 1,93,900 15500/-
मेजर- लेवल 11 - 6,94,00 - 2,07,200 15500/-
लेफ्टिनेंट कर्नल- लेवल 12A 1,21,200 - 2,12400 15500/-
कर्नल- लेवल 13 - 1,30,600 - 2,15,900 15500/-
ब्रिगेडियर- लेवल 13A - 1,39,600 - 2,17,600 15500/
चयन प्रक्रिया-
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है. इसमें पास होने के बाद प्रिलिमिनरी इंटरव्यू बोर्ड इंटरव्यू लेता है. इसका आयोजन टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप हेडक्वॉर्टर में होता है.
फाइनल सेलेक्शन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड और मेडिकल बोर्ड द्वारा लिए गए टेस्ट के आधार पर होता है।
समझिए परीक्षा से जुड़े ये महत्वपूर्ण बिन्दु
रीजनिंग, एलिमेंट्री, मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज और अंग्रेजी के 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रत्येक सेक्शन से 50 प्रश्न होते हैं।
परीक्षा कुल चार घंटे की होती है।
परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% मार्क्स हासिल करने जरूरी हैं. प्रत्येक पेपर में औसतन 50% मार्क्स होने चाहिए।
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है।
ऐसे करें परीक्षा के लिए खुद को तैयार
लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए Safalta ने खास Army Territorial Target Batch लाँच किया है जिसमें 180 घण्टे के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी व परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए मॉक-टेस्ट व प्रैक्टिस पर खास ज़ोर होगा। कॉन्सेप्ट्स पर मज़बूत पकड़ के लिए व सारे डाउट्स क्लीयर करने के लिए रेगुलर डाउट-सेशन भी होंगे। अभी प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड करें