Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Army Agniveer 2022 Registrations begin for female candidates at joinindianarmy.nic.in Bharti Rally in November

Army Agniveer 2022: सेना पुलिस में महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू, यहां और ऐसे करें आवेदन

Thu, 11 Aug 2022 10:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

Indian Army Female Recruitment 2022: वे महिला उम्मीदवार जो बेंगलुरु में सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं, अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। 

विज्ञापन
Army Agniveer 2022 Registrations begin for female candidates at joinindianarmy.nic.in Bharti Rally in November
Sena Police Bharti 2022 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Army Agniveer 2022 Registrations Begin for Female Candidates: भारतीय सेना ने महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर 2022 भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे महिला उम्मीदवार जो बेंगलुरु में सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, अब आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । महिला अग्निवीरों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर, 2022 है। अग्निवीर भर्ती के तहत उपलब्ध पदों के लिए 17.5 से 23 वर्ष की आयु की महिला उम्मीदवार यानी अविवाहित युवतियां आवेदन करने की पात्र हैं। भर्ती के तहत कर्नाटक और केरल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और माहे जिले (पुड्डुचेरी) से महिला उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। सेना पुलिस महिला अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सेना पुलिस अग्निवीर जीडी भर्ती 2022 का महत्वपूर्ण विवरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पोस्ट : अग्निवीर जनरल ड्यूटी - सैन्य पुलिस
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण शुरू :  09 अगस्त, 2022 से
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर, 2022 तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि : 12 अक्तूबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सेना पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली : 01 नवंबर से 03 नवंबर, 2022 तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आयु सीमा पात्रता : न्यूनतम 17.5 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शैक्षणिक योग्यता : कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

 
विज्ञापन

सेना पुलिस अग्निवीर भर्ती 2022 में कैसे करें आवेदन?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, 'अग्निपथ' टैब के तहत 'रजिस्टर या ऑनलाइन आवेदन करें' के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने क्रेडेंशियल जैसे जन्म तिथि, आधार कार्ड, नाम आदि दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें, साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट कर के रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed