AP Police Constable Recruitment: आंध्र प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, 30 नवंबर से करें आवेदन
AP Police Constable Recruitment: आंध्र प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुल 6100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP Police Constable Recruitment: आंध्र प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुल 6100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर से 28 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान कुल 6100 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 3580 पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल) (पुरुष और महिला) और 2520 पुलिस कॉन्स्टेबल (APSP) (पुरुष) शामिल हैं।
22 जनवरी से प्रारंभिक लिखित परीक्षा
प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से एक बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाएगी । पंजीकृत उम्मीदवार अपने हॉल टिकट वेबसाइट से नौ जनवरी को दिन में ग्यारह बजे से प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं।
आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2022 को 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 24 वर्ष हो। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (कक्षा 12) या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।