फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APSC Junior Manager recruitment 2023 Apply online at apsc.nic.in

Junior Manager Recruitment 2023: जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sun, 07 May 2023 03:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 03:21 PM IST
सार

APSC recruitment 2023: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
APSC Junior Manager recruitment 2023 Apply online at apsc.nic.in
apsc

विस्तार

APSC recruitment 2023: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 4 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य असम पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (APGCL) में कुल 30 जूनियर मैनेजर के पदों को भरना है।

विज्ञापन

APSC Recruitment पदों का विवरण

  • जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) 10 पद

  • जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) 10 पद

  • जूनियर मैनेजर (आईटी) 05 पद

  • जूनियर मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन) 05 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में पूर्णकालिक तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

APSC Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये लागू है। बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

APSC Junior Manager ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।

  • "ऑनलाइन भर्ती पोर्टल" पर जाएं।

  • कनिष्ठ प्रबंधक पदों के तहत “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।

  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed