फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APPSC Group 2 Recruitment 2024 Last date today apply online at psc.ap.gov.in

APPSC Group 2 Recruitment 2024: ग्रुप 2 के करीब 900 पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 17 Jan 2024 10:45 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 17 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

APPSC Group 2 Recruitment 2024: एपीपीएससी ग्रुप 2 के करीब 900 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
APPSC Group 2 Recruitment 2024 Last date today apply online at psc.ap.gov.in
jobs 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

APPSC Group 2 Recruitment 2024: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) की तरफ से ग्रुप 2 भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया का आज यानी 17 जनवरी 2024 आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार एपीपीएससी ग्रुप 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग का यह भर्ती अभियान राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप 2 के 897 पदों को भरेगा। एपीपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का कार्यक्रम आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर अधिसूचना पीडीएफ के साथ प्रकाशित किया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

APPSC Group 2 आवेदन शुल्क

एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है और प्रोसेसिंग शुल्क 80 रुपये है। एससी, एसटी, बीसी, पीबीडी और एक्स सर्विसमेन और विभिन्न अन्य श्रेणियों को 80 रुपये के परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन किया जाएगा।

विज्ञापन

APPSC Group 2 Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज आवेदन करने के लिए एपीपीएससी ग्रुप 2 भर्ती 2023 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।

  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed