फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Applications are Invites for 786 Government Posts, Salary Offered upto 34 Thousand

786 पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 15 अप्रैल तक है मौका

Sat, 21 Mar 2020 07:48 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Applications are Invites for 786 Government Posts, Salary Offered upto 34 Thousand
jobs

ओडिशा राज्य सहकारी बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर पदों के लिए 786 नौकरियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी हर हाल में 15 अप्रैल तक अपने आवेदन कर दें क्योंकि इसके बाद आपके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा।

विज्ञापन

 

पोस्ट- असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2

वैकेंसी की संख्या- 267
पे स्केल-9300 – 34800/-            


पोस्ट- बैंकिंग असिस्टेंट ग्रेड-2
पदों की संख्या- 485
पे स्केल- 5200 – 20200 रुपये
ग्रेड पे-2000 रुपये

पोस्ट- सिस्टम मैनेजर
पदों की संख्या- 34
पे स्केल- 9300 – 34800 रुपये
ग्रेड पे- 4200 रुपये

इसे भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में निकली हैं 229 सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन

 
इन नौकरियों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र सभी पदों के लिए 21 से लेकर 32 साल के बीच होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2 के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जबकि बैंकिंग असिस्टेंट के लिए एमसीए और कंप्यूटर साइंस में बीटेक होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आईटीआई अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जनरल अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये और एससी/एसटी के लिए 600 रुपये रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और 15 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख है। इसके अलावा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जॉब लोकेशन- ओडिशा
 

ये सारी नौकरियां ओडिशा के लिए हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन नौकरियों के नोटिफिकेशन के लिए आप rcsodisha.nic.in वेबसाइट चेक करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed