Govt Jobs: यूपी में सैनिक स्कूल में 10वीं पास से लेकर टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों के लिए नौकरी; 10 मई तक करें आवेदन
Sainik School Recruitment: उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित सैनिक स्कूल में विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत 10वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों तक के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विस्तार
Sarkari Job: उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित सैनिक स्कूल में विभिन्न पदों के लिए संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर टीजीटी (Trained Graduate Teacher) और पीजीटी (Post Graduate Teacher) शिक्षकों तक के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड या डाक के माध्यम से 10 मई 2025 तक भेज सकते हैं।
सैनिक स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 22 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के पदों के अलावा अन्य विभिन्न पद भी शामिल हैं, जैसे कि आर्ट मास्टर, लाइब्रेरियन, संगीत शिक्षक, काउंसलर, लैब सहायक, और चिकित्सा अधिकारी आदि।
यह भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर आधारित होगी, और चयनित अभ्यर्थियों को केवल वेतन मिलेगा, किसी अन्य भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा।
पदों के लिए योग्यता
उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित सैनिक स्कूल में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। वार्ड बॉय और एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के पद के लिए उम्मीदवारों को एमबीबीएस की डिग्री की आवश्यकता है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का प्रदर्शन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा। सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को पहले केवल लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और साक्षात्कार (जैसा लागू हो) के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया और शुल्क विवरण
यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र और डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। आवेदन पत्र के साथ स्वसत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रतियां और दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी संलग्न करने होंगे।
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट प्राचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी के पक्ष में गौरीगंज या अमेठी (उत्तर प्रदेश) में देय होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपको 30 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी,कौहर शाहगढ़,
जिला-अमेठी,
उत्तर प्रदेश-227411