फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024 Exam City Slip out; Exam from 4 Jan

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप C, D भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्जी जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 22 Dec 2024 04:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 04:30 PM IST
सार

Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप C और D पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा की शुरुआत 4 जनवरी से होने जा रही है।
 

विज्ञापन
Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024 Exam City Slip out; Exam from 4 Jan
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Allahabad High Court Group C & D Recruitment 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप C और ग्रुप D के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in. पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवार परीक्षा स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं।

विज्ञापन

Allahabad HC Group C, D Exam: परीक्षा तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 3306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के शेड्यूल की जानकारी निम्न प्रकार है:

पद का नाम परीक्षा तिथि
ड्राइवर (Grade IV) 4 जनवरी 2025
ग्रुप C (Clerical Cadre) 4 जनवरी 2025
स्टेनोग्राफर (Grade III) 5 जनवरी 2025
ग्रुप D पदों 5 जनवरी 2025

परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक

एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी

ध्यान दें कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड के रूप में मान्य नहीं होगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले एनटीए द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनटीए के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/AHCRE/ पर जाएं।
  • होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में अपने पद के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर/ईमेल आईडी, जन्म तिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

आवश्यक निर्देश

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
  • भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए समय पर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed