AIIMS: स्टेज 1 परीक्षा रिजल्ट जारी, aiimsexam.org पर ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने जनवरी 2021 सत्र के लिए डीएम / एमसीएच और एमडी अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चरण 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने चरण 1 की परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम aiimsexams.org के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि स्टेज 1 परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 29 नवंबर शाम 5 बजे से पहले आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
इसे भी पढ़ें-SSC: अब 22 दिसंबर से शुरू होगी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, संशोधित शेड्यूल जारी
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org है।
-यहां होम पेज पर आपको स्टेज 1 एग्जाम रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरकर लॉग इन करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप इस तरह अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-इंटरव्यू में आपकी जीत तय कर देते हैं शुरुआती 90 सेकेंड्स, इन बातों का रखें ध्यान
स्टेज 1 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब स्टेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे। स्टेज 2 में उम्मीदवारों को विभागीय क्लिनिकल/प्रैक्टिकल/ लैब बेस्ड असेसमेंट किया जाना है।