फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 Application Begins for 121 posts at aiimsjodhpur.edu.in Know How to Apply

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती शुरू,जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 11:07 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Thu, 29 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर में 121 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 Application Begins for 121 posts at aiimsjodhpur.edu.in Know How to Apply
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर में 121 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: कुल पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 121 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: आयु सीमा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर के  सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए इसमें अधिकतम पांच वर्ष की छूट है। ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक छूट दी गई है। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम दस वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए तेरह वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंद्रह वर्ष की छूट दी गई है।

विज्ञापन

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री, अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए।

चयन होने पर उम्मीदवार को 67 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

इस आवेदन प्रक्रिया में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर 1 वर्ष के लिये की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed