{"_id":"622b0ec25642fc41b542d904","slug":"aiims-jammu-recruitment-2022-for-professor-associate-professor-and-various-posts-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Jammu Recruitment 2022: एम्स जम्मू में 150 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AIIMS Jammu Recruitment 2022: एम्स जम्मू में 150 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन
Fri, 11 Mar 2022 02:27 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:27 PM IST
सार
AIIMS Jammu Recruitment 2022: AIIMS जम्मू की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 183 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित उम्मीदवारो को प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर , असिस्टेंट प्रोफेसर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
AIIMS Jammu Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS Jammu Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), जम्मू ने प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इश भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
AIIMS Jammu Recruitment 2022: 25 मार्च तक कर लें आवेदन
AIIMS जम्मू में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। संस्थान ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
AIIMS Jammu Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
AIIMS जम्मू में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की योग्यता मांगी गई है। इसके साथ ही पद के अनुसार कई अन्य योग्यताएं भी मांगी गई हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 58 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, असोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अधिकतम आयु-सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
AIIMS Jammu Recruitment 2022: 183 पदों पर होगी भर्तियां
AIIMS जम्मू की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 183 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। चयनित उम्मीदवारो को प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर , असिस्टेंट प्रोफेसर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
AIIMS Jammu Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।