{"_id":"5ed62f1e8ebc3e9068719527","slug":"aiims-entrance-exam-2020-revised-time-table-released-on-aiimsexams-org-check-schedule-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Exam 2020: एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी- यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AIIMS Exam 2020: एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी- यहां देखें
Tue, 02 Jun 2020 05:35 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
एम्स प्रवेश परीक्षा 2020
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। एम्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी किया है। इस संबंध में एम्स ने एक जून को ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया था। अभ्यर्थी (AIIMS) की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर संशोधित टाइम टेबल देख सकते हैं। एम्स प्रवेश परीक्षा पहले 5 जून को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 11 जून को होगी।
विज्ञापन
एम्स की प्रवेश परीक्षा 11 जून को दोपहर एक बजे से लेकर ढ़ाई बजे तक होगी। डीएम/एम.सीएच और एमडी, बीएससी, एमएससी और नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जून को दोपहर एक बजे से लेकर ढ़ाई बजे तक होगी। जबकि, एम्स फेलोशिप प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा एक बजे से लेकर दो बजे के बीच होगी। एमडी/एमएस/एमसीएच (6 साल के कोर्स) के लिए प्रवेश परीक्षा एक बजे से लेकर 4 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थी विस्तार से जानने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तीन जून को जारी होगा। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड कल पांच बजे जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन