Jobs: इस बड़े सरकारी अस्पताल में निकली डॉक्टरों की भर्ती, जानें योग्यता और कितना मिलेगा वेतन
AIIMS Bhopal Jobs: एम्स भोपाल में सीनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
AIIMS Bhopal Senior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ( AIIMS Bhopal) में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।
AIIMS रिक्तियों का विवरण
एम्स भोपाल में सीनियर रेजीडेंट पदों पर आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर, 2023 तक है। जिन विभागों के लिए आवेदन प्राप्त होंगे, उनके लिए इंटरव्यू कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इंटरव्यू 03 नवंबर, 2023 को आयोजित किए जाएंगे। एम्स भोपाल में सीनियर रेजीडेंट के 96 पदों पर भर्ती की जाएगी।
AIIMS Bhopal आवेदन शुल्क
एम्स भोपाल में सीनियर रेजीडेंट पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। जबकि बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।