फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agniveer Vayu Selection Process: How Are Candidates Selected in Indian Airforce? Know Step-by-Step Guide

Agniveer Vayu Selection Process: एयरफोर्स में कैसे होता है अग्निवीर वायु का चयन?, यहां समझें पूरी प्रक्रिया

Sun, 03 Aug 2025 05:54 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 03 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु की भर्ती एक तय प्रक्रिया के अनुसार की जाती है। अगर आप एयरफोर्स जॉइन करना चाहते हैं, तो आपको इसकी चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और फिटनेस मानकों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हम आपको सरल भाषा में बताएंगे कि अग्निवीर वायु कैसे चुने जाते हैं और इसके लिए किन-किन चरणों से गुजरना होता है।

विज्ञापन
Agniveer Vayu Selection Process: How Are Candidates Selected in Indian Airforce? Know Step-by-Step Guide
भारतीय वायुसेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Indian Airforce Agniveer: भारतीय वायुसेना में युवाओं को चार साल की सैन्य सेवा का मौका देने के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती की जाती है। 2025 की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 4 अगस्त तक चल रही है। अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं और एयरफोर्स जॉइन करना आपका सपना है, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होती है भर्ती

अग्निवीर वायु भर्ती की प्रक्रिया को चार मुख्य चरणों में बांटा गया है:
चरण I: ऑनलाइन परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective Type) परीक्षा होता है। यह परीक्षा उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दो भागों में विभाजित होती है। विज्ञान स्ट्रीम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाता है, जिसमें फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, गैर-विज्ञान (Non-Science) पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलता है, जिसमें उन्हें RAGA यानी तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता और योग्यता परीक्षण से जुड़े प्रश्न हल करने होते हैं। यह परीक्षा पूरी तरह से सीबीएसई 10+2 सिलेबस पर आधारित होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
चरण II: फिजिकल और एडाप्टिबिलिटी टेस्ट
  • PFT (Physical Fitness Test): इसमें दौड़, सिट-अप्स, पुश-अप्स जैसी शारीरिक परीक्षाएं होती हैं।
  • Adaptability Test-I और II: यह दो साइकोलॉजिकल टेस्ट होते हैं जो उम्मीदवार की सोचने-समझने की क्षमता और टीमवर्क जांचते हैं।
चरण III: दस्तावेज सत्यापन
अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन का होता है। इस चरण में वे सभी उम्मीदवार जो पहले के चरणों (ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षण) में सफल हुए हैं, उन्हें अपने शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ रिपोर्ट करना होता है। भर्ती अधिकारी सभी दावों की पुष्टि करते हैं, जैसे कि आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेज। अगर किसी उम्मीदवार द्वारा दिए गए दस्तावेज गलत या फर्जी पाए जाते हैं, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है।
चरण IV: मेडिकल टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन भी किया जाता है, जिसमें यह देखा जाता है कि वह सैन्य सेवा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर वायु परीक्षा पैटर्न

स्ट्रीम समय विषय
विज्ञान 60 मिनट फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश
गैर-विज्ञान 45 मिनट इंग्लिश, रीजनिंग, जागरूकता, एप्टीट्यूड
  • इंग्लिश का पेपर केवल अंग्रेज़ी में होता है, बाकी प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में।
  • गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू है।

सेवा के दौरान सुविधाएं

  • चयनित अग्निवीरों को चार वर्षीय सेवा अवधि में 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा।
  • ग्रैच्युटी का प्रावधान नहीं होगा।
  • सेवा के दौरान अभ्यर्थी वायुसेना के अस्पतालों और CSD कैंटीन की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • सालाना 30 दिन की सामान्य छुट्टियां मिलेंगी, साथ ही चिकित्सकीय सलाह पर बीमारी की छुट्टी (Sick Leave) भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed